दिल्ली HC में बम धमकी, खाली कराया गया परिसर, जजों-वकीलों को बाहर भेजा गया।।
दिल्ली के पब्लिक स्कूलों में बम रखने होने की लगातार मिल रही सूचनाओं के क्रम में आज सुबह दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार की सुबह तीन बजे धमकी भरा इमेल भेजा गया। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। पूरे कैंपस को खाली कराया जा रहा है। मेल की खबर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है। कोर्ट कैंपस की तलाशी ली जा रही है।
इमेल में सब्जेक्ट में लिखा है- पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत, जज रूम/कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।
इमेल की कॉपी में लिखा….
एचसी स्टाफ,
एक स्मार्ट और गतिशील युवा शिया मुस्लिम डॉ. शाह फैसल ने कोयंबटूर में पाकिस्तान की आईएसआई सेल के साथ सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया है ताकि आज पटना में 1998 के विस्फोटों को दोहराया जा सके। मूल बात यह है कि सेक्युलर पार्टियां परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर बीजेपी/आरएसएस का मुकाबला करती हैं। जब उत्तराधिकारी (राहुल गांधी, उदयनिधि) को सत्ता से रोका जाता है, तो वे RSS के खिलाफ लड़ाई में रुचि खो देते हैं। आईईडी डिवाइस का स्थान और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेनगोट्टयन से संपर्क करें। फोन: 9843025889।

इस प्रकार सेक्युलर नेता के नए विकास को बनाने के लिए, समीकरण की बाधाओं को हटाया जाएगा, ताकि झूठे सेक्युलरिस्ट सत्ता से हट जाएं और केवल समर्पित सेक्युलरिस्ट ही पार्टी की सत्ता में आएं। हम प्रस्ताव करते हैं कि डॉ. एझिलान नागनाथन डीएमके की कमान संभालें और इस सप्ताह उदयनिधि स्टालिन के पुत्र इन्बानिधि उदयनिधि पर एसिड अटैक किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को अंदाजा भी नहीं होगा कि यह एक अंदरूनी मामला है।

पुलिस के भीतर 2017 से गुप्त एजेंट/संपत्ति बोई गई है, इस पवित्र शुक्रवार के लिए। उदाहरण के तौर पर, आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होने वाला विस्फोट पिछले झूठे दावों के संदेह को साफ कर देगा। जज के चैंबर में मध्याह्न इस्लामिक प्रार्थना के तुरंत बाद विस्फोट होगा।”
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

