सावन महोत्सव वृक्ष भंडारा का भव्य आयोजन,गीता पांडेय बनी सावन क्वीन
मेरठ

सावन महोत्सव वृक्ष भंडारा का भव्य आयोजन,गीता पांडेय बनी सावन क्वीन

Spread the love

सावन की हरियाली और उमंगों के माहौल में “Sarvhit Kalyan Sewa Samiti” एवं “Dazzling Divas सैलून” के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सावन महोत्सव का आयोजन राज राजेश्वरी बैंक्वेट हॉल में किया गया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, नारी-सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक धरोहरऔर प्रकृति संरक्षण को संजोने की एक प्रेरणादायक पहल रहा। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के सावन क्वीन गीता पांडेय चुनी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। मंच को सावन की हरियाली और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता,सावन क्वीन प्रतियोगिता, पारंपरिक लोकनृत्य, मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का विशेष आकर्षण रहा, महिलाओं द्वारा सजाए गए पारंपरिक झूले और सावनी गीतों की गूंज, जिसने उपस्थितजनों को पुरानी सावन की स्मृतियों से जोड़ दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  DFO वंदना फोगाट एवं विशिष्ट अतिथि  चेतना नंद ने अपने उद्बोधन और राष्ट्रीय कवि ईश्वर चंद्र गंभीर की कविताओं ने समा बांध दिया। वृक्ष भंडारा एक अनूठी पहल रही ।डॉ मधु वत्स ने पर्यावरण संरक्षण की ओर महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।शिप्रा रस्तोगी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महिलाओं को सर्वहित नवरत्न ग्रीन सम्मान भी वितरित किए गए। सभी महिलाओं को एक एक पेड़ मां के नाम उपहार स्वरूप दिया गया । सावन क्वीन गीता पाण्डेय चुनी गई। उस भव्य आयोजन के लिए अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने में भी सहायक होते हैं। Sarvhit Kalyan Sewa Samiti की अध्यक्ष डॉ. मधु वत्स ने सभी का आभार  व्यक्त किया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/