कांग्रेस नेता बोले- राम मंदिर के नाम पर चंदा लेकर शराब पी जाते हैं बीजेपी के लोग, भड़के संत ।।
उत्तर प्रदेश देश-विदेश

कांग्रेस नेता बोले- राम मंदिर के नाम पर चंदा लेकर शराब पी जाते हैं बीजेपी के लोग, भड़के संत ।।

Spread the love

मध्य प्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर पर विवादित बयान देते हुए कहा कि बीजेपी दिन में राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगती है और शाम को शराब पी लेते हैं. कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान पर अयोध्या के संतो ने नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है , संत समाज ने कहा है कि ये कांतिलाल भूरिया की दुर्भावना है. ऐसे व्यक्ति को राजनीति में नहीं होना चाहिए. इतना ही नहीं संतों ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है. कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक बताती थी, भगवा पर उंगली उठाती है. कांग्रेस के जमाने में आज तक कोई विकास नहीं हुआ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *