मेरठ कालेज सचिव व छात्र नेता में तीखी झड़प, चोर भी बताया
मेरठ

मेरठ कालेज सचिव व छात्र नेता में तीखी झड़प, चोर भी बताया

Spread the love

मेरठ कालेज मेरठ में आज उस वक्त अजीबोगरीब हालात पैदा हो गये जब छात्र नेता विजित तालियान और कालेज प्रबंध समिति सचिव विवेक गर्ग आमने सामने आ गये। एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों ने एक दूसरे को चोर कहा तो हालात तनावमय हो गये। छात्र नेता ने चिल्लाते हुए कहा कि मेरठ कालेज  परिसर में लगे पेड़ बेच खाये,इसलिये चोर तुम हो।

मेरठ कॉलेज के 134वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान यह तीखी झड़प हुई।

https://www.instagram.com/reel/DMKakvmhjaN/?igsh=b3RmZzR2eXZ1NXJt

छात्र नेता विजित तालियान ने कॉलेज प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी कॉलेज सचिव विवेक गर्ग से हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। शिक्षकों और कर्मचारियों की मौजूदगी में हुए इस विवाद में छात्र नेता ने सचिव को सार्वजनिक रूप से चोर तक कह दिया।

विजित तालियान ने सचिव विवेक गर्ग पर कॉलेज के पेड़ कटवाने का आरोप भी लगाया। शिक्षकों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में छात्र नेता ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/