दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Spread the love
17 Views

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी भरा संदेश देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह फोन श्लोक ने नशे में किया था। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से की है।

दरअसल, गाजियाबाद जिले में डायल-112 के जरिये गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 हेल्पलाइन पर कॉल आया था, जिसमें एक व्यक्ति ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को यह धमकी दी। पुलिस सूत्र का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी एक ठग है और अक्सर अपनी पहचान बदलता रहता है।

गुरुवार रात लगभग 11 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉलर ने कहा कि सीएम गुप्ता जल्द ही मर जाएंगी और फोन पर उसने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था। कॉलर की आवाज में नशे का असर भी प्रतीत हो रहा था। कॉल के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल को पंचवटी इलाके में स्थित एक पुराने पते से जोड़ा, लेकिन वहां कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने कॉलर के सिम कार्ड की जांच की, जो गोरखपुर में रजिस्टर्ड पाया गया। गोरखपुर पुलिस से संपर्क के बाद, पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में गाजियाबाद के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/