आपरेशन सिंदूर- भारतीय डिलेगेशन में थरूर भी शामिल, कांग्रेस ने कहा-हमने शशि का नाम नहीं दिया
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

आपरेशन सिंदूर- भारतीय डिलेगेशन में थरूर भी शामिल, कांग्रेस ने कहा-हमने शशि का नाम नहीं दिया

Spread the love
90 Views
  • आपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र की एक और “स्ट्राइक”
  • आल इंडिया डिलेगेशन में शशि थरूर को दिया नेतृत्व
  • कांग्रेस बोली-थरूर का तो नाम ही नहीं दिया पार्टी ने
  • राष्ट्र हित सबसे पहले है,जहां जरूरत होगी वहां जाऊंगा-थरूर
  • केंद्र ने साधे एक तीर से दो निशाने

आपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा की केंद्र सरकार कुछ बड़ा ही करने जा रही है। कूटनीति के जरिये.. देश के बाहर भी और भीतर भी। दुनिया के बड़े देशों के समक्ष  भारत का रूख बताने के लिये सर्वदलीय सांसदों के सात डेलिगेशन बनाये गये हैं। इन डेलिगेशन में बड़े नामों को शामिल किया गया है। इस डेलिगेशन में जिस नाम ने कांग्रेस की राजनीति में तूफान ला दिया है वह है शशि थरूर। केंद्र सरकार ने कांग्रेस द्वारा दिये गये चार प्रस्तावित नामों को दरकिनार रख इसमें शशि थरूर को शामिल कर लिया है। शशि की इन दिनों पीएम मोदी से नजदीकियां भी चर्चा में हैं। कांग्रेस जहां इससे नाराज है वहीं शशि थरूर ने कहा है कि जब भी राष्ट्रीय हित की बात होगी और मेरी सेवाओं की जरूरत होगी, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है।

पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने का काम किया है। इसके बाद सीज फायर हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि करारी शिकस्त के बाद भी पाकिस्तान में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इधर भाजपा सरकार ने संपूर्ण देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने सात डेलिगेशन तैयार किये हैं। ये डेलिगेशन बड़े देशों में जाकर भारतीय रूख से सभी को अवगत करायेंगे। खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों को इस दौरे में शामिल किया जाना है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने शनिवार को सातों डेलिगेशन को लीड करने वाले सांसदों के नाम जारी किए। इसमें कांग्रेस से एकमात्र सांसद शशि थरूर का नाम शामिल है।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने विदेश भेजे जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन के लिए शशि थरूर का नाम नहीं दिया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा, ‘शुक्रवार (16 मई) सुबह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की थी। उन्होंने विदेश भेजे जाने वाले डेलिगेशन के लिए 4 सांसदों का नाम मांगा था। कांग्रेस ने 4 नाम- आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार​​, दिए थे।’

वहीं, शशि थरूर ने डेलिगेशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्र का आभार जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘मैं हाल की घटनाओं पर हमारे देश का दृष्टिकोण रखने के लिए पांच प्रमुख देशों की राजधानियों में एक सर्वदलीय डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए भारत सरकार के निमंत्रण से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब राष्ट्रीय हित की बात होगी और मेरी सेवाओं की जरूरत होगी, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा।’

आपको याद होगा कि इससे पूर्व शशि थरूर ने 8 मई को केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है। भारत ने 26 बेकसूर नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए सटीक कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई नेता ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार की तारीफ करने पर शशि थरूर से नाराज हैं। दिल्ली में 14 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में कुछ नेताओं ने थरूर की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि यह निजी विचार व्यक्त करने का समय नहीं है, बल्कि पार्टी के आधिकारिक रुख को स्पष्ट करने का समय है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, लेकिन लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने डेलिगेशन का नेतृत्व करने वाले जिन सात सांसदों के नाम जारी किए हैं, उनमें थरूर के अलावा भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जदयू के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, NCP (SP) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल हैं।

इनके नेतृत्व में सातों डेलिगेशन 23 या 24 मई को भारत से दस दिवसीय यात्रा पर रवाना होगा। फिर अगले 10 दिनों के लिए दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों में जाएंगे। वहां बताएंगे कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृष्टिकोण क्या है और आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन क्यों और कैसे लिया गया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/