
झेलम में जल प्रवाह बढ़ा, गुलाम जेके में बाढ़ सरीखे हालात
झेलम नदी (Jhelum Water flow) में जलप्रवाह बढ़ने से गुलाम जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुजफ्फराबाद (Muzaffarabad flood) प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को नदी से दूर रहने के लिए कहा है।
दरअसल, गुलाम जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारत पर सामान्य से अधिक पानी छोड़ने का आरोप लगाया है जबकि भारतीय अधिकारियों ने इस पर अनभिज्ञता जताई है। बता दें कि पहलगाम में हिंदुओं के नरसंहार के बाद दोनों ही मुल्कों की रिश्तों में खासी कड़वाहट आ गई है। भारत ने इस नरसंहार के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है तो पाकिस्तान इससे बराबर पल्ला झाड़ रहा है।
ग़ुलाम कश्मीर (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में हाल ही में झेलम नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे मुज़फ़्फ़राबाद, हटीयन बाला, घारी दुपट्टा और माजोई जैसे क्षेत्रों में जल आपातकाल घोषित किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने मस्जिदों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।
पाकिस्तानी अधिकारियों का आरोप है कि भारत ने बिना पूर्व सूचना के झेलम नदी में पानी छोड़ दिया, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और बढ़ा सकती है, विशेषकर सिंधु जल संधि के संदर्भ में।
भारत ने हिंदुओं के नरसंहार को बेहद गंभीरता से लेते हुए कई बड़े निर्णय लिये हैं। इसमें सिंधु नदी का पानी रोकने जैसे भी निर्णय है। इन फैसलों के बाद पाकिस्तान में बैचेनी के हालात है। इसे लेकर गीदड़ भभकी जैसे डायलाग पाकिस्तान की तरफ से मारे जा रहे हैं। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने तो भारत को परमाणु बम तक की धमकी दे डाली है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान के उन सभी लोगों के वीजा रद्द करने का फैसला सुना दिया है जो इन दिनों भारत आये हुए हैं। आज भारतीय जमी छोड़ने का उनका अंतिम दिन व अवसर है। इसे लेकर भी पाकिस्तानी नागरिकों में परेशानी के हालात हैं।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो 5 पॉइंट एक्शन लागू किया, उसमें एक अहम फैसला था- पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना। ज्यादातर वीजा धारकों के देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि अपने राज्य में पाकिस्तानियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें।
Follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/