रिश्ते में खुद को योगी का बाप बताने वाले सलमान खुर्शीद ने जताया खेद
प्रयागराज। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिये गये बयान पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने खेद जताया है। इस पर उन्हें हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है। पूर्व मंत्री ने एक पत्रकार के सवाल पर योगी आदित्यनाथ को लेकर बयान दिया था कि रिश्ते में हम उनके बाप लगते हैं। अब अफसोस जताये जाने पर अदालत ने इस केस को रद्द कर दिया है।
दरअसल, सलमान खुर्शीद से एक पत्रकार द्वारा सवाल किया गया था। इसका जवाब सलमान ने यह कहते हुए दिया था कि रिश्ते में वह योगी आदित्यनाथ के बाप लगते हैं। इसे लेकर ही यह वाद दायर किया गया था। इस पर सलमान खुर्शीद की तरफ से अदालत में एक हलफनामा दाखिल किया गया था। इसमें दिये गये बयान पर खेद जताया गया है। अदालत ने इस पर आज कहा कि कभी-कभी अनजाने में कही गई बातें दूसरे की भावना आहत कर देती है, जबकि कहने वाले की मंशा ऐसी नहीं होती। खेद प्रकट करना कठिन है किंतु यह फेयर टीचर है। अब याची ने अपनी बात के लिए खेद जताया है और कहा है कि पत्रकार के सवाल पर मजाक में उन्होंने शहंशाह फिल्म का अमिताभ बच्चन का प्रसिद्ध डायलॉग बोल दिया था कि रिश्ते में हम उनके बाप लगते हैं। मैंने यह दुर्भावनावश नहीं कहा था। लिहाजा केस खत्म किया जाता है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


2 Comments
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/ro/register-person?ref=HX1JLA6Z
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/ar/register-person?ref=FIHEGIZ8