लिसाड़ी गेट में कारोबारी के घर लाखो की चोरी
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

लिसाड़ी गेट में कारोबारी के घर लाखो की चोरी

Spread the love
  • लिसाड़ी गेट में चोरी की बड़ी वारदात
  • कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
  • चोरों ने चोरी के बाद उड़ाई संतरो की दावत
  • लाखों रुपए और नगदी के साथ टीवी की चोरी

लिसाड़ी गेट में कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी और जेवरात की चोरी

दरअसल मेरठ के लिसाड़ी गेट में कारोबारी इमरान के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इमरान अपने परिवार के साथ शुक्रवार को शादी समारोह में गया हुआ था। शनिवार की सुबह इमरान के पास पड़ोसी का फोन गया और उसने बताया कि उसके मकान का मेन गेट खुला हुआ है। जिसके बाद इमरान अपने परिवार के साथ अपने घर पहुंचा तो देखा कि मकान का मेन गेट खुला हुआ है। घर की हालत देख कर इमरान के होश उड़ गए। इमरान के मकान का सारा सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। और घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात नगदी एलईडी टीवी आदि चोर ले गए थे। इतना ही नहीं चोरों ने बच्चों की पैसे जमा करने वाली गुल्लक तक को नहीं छोड़ा उसको भी तोड़ कर उसमें से भी पैसे निकाल कर ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में रखे संतरो की दावत उड़ाई। फिलहाल पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

https://youtu.be/rWvUZSL08U0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *