मेरठ के नौचंदी थाने में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने बतायी फर्जी घटना
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ के नौचंदी थाने में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने बतायी फर्जी घटना

Spread the love
  • मेरठ के नौचंदी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
  • 44 दिन बाद जमानत पर बाहर आई महिला 

     

     

  • बाहर आकर महिला ने लगाये सनसनीखेज आरोप

     

  • एसएसपी आफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

     

  • एसपी सिटी ने घटना को बताया फर्जी

     

  • सीओ कैंट रूपाली राय ने जांच का दिया आश्वासन 

मेरठ के नौचंदी थाने के भीतर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सनसनी फैला दी है। महिला का आरोप है कि एक विवाद में उसे कार समेत थाने ले जाया गया था। शाम को उसे व अन्य महिलाओं को छोड़ दिया गया लेकिन कार लेने के लिये अगले दिन थाने बुलाया। अगले रोज जब वह थाने गयी तो वहां उसके साथ दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जेल भी भेज दिया गया। अब जेल से 44 दिन बाद जमानत पर बाहर आने पर महिला ने न्याय के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है। वहीं एसपी सिटी ने महिला द्वारा लगाये गये सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का खंडन किया है।

https://youtu.be/qRb4eiMjGzU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *