गर्भवती महिला की अगले दिन डिलीवरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी मां और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपनी अंतिम फोटो खींची और रिश्तेदारों को भेज दी. हत्या का कारण यह है कि हथियारों का शौक रखने वाले पति, पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. दिल दहला देने वाला यह मामला पंजाब के तरनतारन शहर का है । दरअसल, तरनतारन के गुरु तेग बहादुर नगर में गीतिंदर कौर अपने पति राजबीर सिंह के साथ रहती थी. गीतिंदर कौर की पहले भी शादी लवप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ हो चुकी थी और अपने पति के साथ अनबन रहने की वजह से तलाक हो गया था. उसके बाद राजबीर सिंह नाम का ये युवक उसकी ज़िंदगी में आया और उसे खुश रखने का वादा किया और उसके साथ शादी कर ली । गीतिंदर कौर की पहली शादी से एक लड़की भी थी जिसका नाम नूर है. राजबीर सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी थी और 9 महीने की गर्भवती थी. शुक्रवार को उसकी डिलीवरी होनी थी मगर मां की कोख में उस बच्चे को मौत नसीब हुई । पंजाब रोडवेज में गीतिंदर कौर नौकरी करती थी और उसका पति राजबीर उसके चरित्र पर संदेह करता था और उसे दहेज के लिए परेशान करता था. इसी वजह से घर में गीतिंदर की मां प्रीतम कौर कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी के घर आई थी क्यूंकि उसके घर में बच्चा पैदा होने वाला था. उसने भी अपनी बेटी और नातिन के साथ सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली । गीतिंदर के पारिवारिक रिश्तेदारों का कहना है कि उसका पति उसे दहेज के लिए जहां तंग और परेशान करता था, वहीं उसकी तनख्वाह भी छीन लेता था और इसी वजह से गीतिंदर काफी परेशान थी. पुलिस को भी इस मामले की बहुत बार शिकायत की मगर इंसाफ न मिलने की वजह से मां-बेटी नातिन ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली है ।
Recent Posts
रिश्वतखोर दरोगा पर बड़ा एक्शन: मेरठ में
Spread the love मेरठ: मेरठ पुलिस महकमे से इस वक्त भ्रष्टाचार की एक बेहद सनसनीखेज और
- June 30, 2026
- 10 Min Read
मेरठ नगर निगम का ‘हाईटेक’ कारनामा: करोड़ों
Spread the love मेरठ: मेरठ में नगर निगम की कार्यप्रणाली और उसकी वीआईपी सफाई व्यवस्था को
- June 29, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

