राधा गार्डन की प्रधानाचार्य डॉ रीटा को मिला सम्मान, नवाज़ा गया यह अवार्ड
मेरठ आस-पास

राधा गार्डन की प्रधानाचार्य डॉ रीटा को मिला सम्मान, नवाज़ा गया यह अवार्ड

Spread the love

शिक्षा के क्षेत्र में आज ‘वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन’ की प्रधानाचार्य ‘डॉ रीटा सिरोही ‘को एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जिम कार्बेट पार्क में एसथेटिक इंटरनेशनल ने 5th ग्लोबल लीडरशिप सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें एशियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राधा गार्डन की प्रधानाचार्य ’डॉ रीटा सिरोही ‘ को एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया। बता दे डॉ रीटा के अब तक के तमाम सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।

डॉ रीटा को इस उपलब्धि और इस सुनहरे मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव अतुल कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य राहुल जैन विद्यालय के तमाम शिक्षक और कर्मचारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *