83 साल की इस महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से किया निकाह
खास खबर देश-विदेश

83 साल की इस महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से किया निकाह

Spread the love
139 Views

पाकिस्तान से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 83 साल की एक बुजुर्ग महिला को 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से प्यार हो गया। महिला पोलैंड की रहने वाली है वही लड़का पाकिस्तान का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई जिसके बाद दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खा ली।

इन दोनों ने साबित कर दिया कि प्यार वाकई अंधा होता है। जब कोई इंसान प्यार में पड़ता है तो वह हर सीमा को लांग देता है प्यार ना अमीरी देखता है ना गरीबी ना ही उम्र। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पाकिस्तान से जहां एक 28 साल के जवान लड़के ने 83 साल की बुजुर्ग महिला को अपना हमसफ़र चुन लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला अभी तक कुंवारी ही थी।

इन दोनों के इश्क में चौंकाने वाली बात ये है कि महिला 83 साल की होने के बावजूद शादी करने पाकिस्तान पहुंच गई। महिला ने पहले तो प्रेमी से मुलाकात की उसके बाद दोनो ने शादी का मन बना लिया और आज शादी करके दोनो बहुत खुश हैं इन दोनो ने साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती

चैटिंग पर धीरे धीरे बात हुई , बात बढ़ती चली गई प्यार हुआ परवाना चढ़ा जिसके बाद हर सीमा को लांघकर साथ जीने मारने की कसमें ली और शादी के बंधन में बंध गए।शादी के बाद दोनो कपल बहुत खुश हैं इन दोनो का एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपने प्यारे के किस्से सुना रहे हैं।

बता दें बुजुर्ग महिला का 28 वर्षीय दूल्हे का काजीपुर में अपना कारोबार है। महिला का पति हाफ़िज़ नदीम का स्पेयर पार्ट्स का काम है। बुजुर्ग महिला और हाफ़िज़ नदीम साथ में बहुत खुश हैं और दोनो फिलहाल भविष्य की प्लानिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *