मोरबी कांड से ध्यान हटाने को सुकेश को ले आये मोदीजी-केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा सरकार के साथ ही मीडिया को भी घेर लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी में 141 लोग मारे गये..यह देश के लिये एक बड़ी त्राषदी है लेकिन मीडिया का ध्यान उधर से भटकाने के लिये सुकेश चंद्रशेखर जैसे आम आदमी को सामने खड़ा कर दिया गया। मीडिया भी मोरबी को छोड़कर सुकेश में लग गया है।
मीडिया से वार्ता करते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की गुजरात में इतनी बुरी हालत है कि पीएम मोदी को सुकेश चंद्रशेखर जैसे आम आदमी के सहारे की ज़रूरत पड़ रही है। #Morbi हादसे को दबाने के लिए ये लेकर आए हैं। आज अचानक टीवी से मोरबी गायब हो चुका है। पंजाब चुनाव से पहले ये लोग कुमार विश्वास को लेकर आए थे, क्या हुआ आपने देखा है।

