पूर्व मंत्री व विधायक के समर्थकों ने छठ नहीं, मनाई लठ पूजा, कुर्सियां चली
झारखंड के जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी के दौरान मौजूदा विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास गुट के समर्थकों के बीच मारपीट हो गयी। छठ पूजा के लिये लगाया गया टैंट उखाडकर फेंक दिया गया। इतना ही नहीं दोनों ओर से कुर्सियां एकदूसरे पर फेंकी गई, इससे कई लोगों को चोट आई है।
जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के आयोजन की तैयारियां चल रही थी इस दौरान जगह को लेकर दोनो गुटों में शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। दोनों ही ओर से एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई। वहां लगा टेंट भी उखाड़कर फेंक दिया गया।

