स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को दिया 11.50 करोड़ की मानहानि का नोटिस
BREAKING उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को दिया 11.50 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Spread the love
105 Views

महिला से अभद्रता करने के आरोप में नोएडा के भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को भले ही जेल भेज दिया गया हो लेकिन उसे लेकर उपजे विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहे। श्रीकांत त्यागी को विधानसभा पास स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था इस दावे के बाद सपा के विधान परिषद सदस्य मौर्य ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार को 11.50 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेज दिया है। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता ने कहा है कि यह नोटिस मिलने के बाद पंद्रह दिन में इस हर्जाने की भरबाई कर दी जाये। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीकांत त्यागी ने नहीं बल्कि पुलिस कमिशनर ने उनका नाम इस मामले में उछाला है। दरअसल, भाजपा उनसे घबराती है।

बता दें कि हाल ही में नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से विवाद होने के बाद भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी सुर्खियों में आ गया था। सुर्खी में आने की एक बड़ी वजह उसके साथ भाजपा के उन दिग्गजों संग फोटो थे जिनके निकट पहुंचना आम कार्यकर्ता जुगत लगाये फिरता है। भाजपा ने जहां यह कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि उसका श्रीकांत त्यागी से कोई लेना देना नहीं है तो विपक्ष ने तमाम फोटो जारी कर बता दिया कि वह भाजपा नेता ही है। पुलिस ने उसकी जो गाडियां बरामद की उनमें से एक पर भाजपा का झंडा व विधानसभा का स्टीकर भी लगा हुआ था। बाद में पुलिस ने दावा किया था कि विधानसभा का यह स्टीकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीकांत को दिया था। इस बात पर ही मौर्य ने यह नोटिस जारी किया है।

सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को भेजे नोटिस में 11.50 करोड़ रुपये की मानहानि होना बताया है। नोटिस में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके परिवार को ₹11.50 करोड़ की हानि हुई है। श्रीकांत के साथ भाजपा नेताओं की फोटो को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह श्रीकांत त्यागी को जानते हैं अथवा नहीं, इससे पहले भाजपा बताए कि उनके नेताओं के साथ त्यागी की फोटो कैसे आई ? उन्हें खुद आज ही विधानसभा का पास जारी किया गया, वह किसी और को कैसे दे सकते हैं, वह भी 2022 का पास। उन्होंने कहा श्रीकांत के पास 2023 का पास था, तो इसका जवाब भाजपा दे। त्यागी के साथ नाम जुड़ने को लेकर मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को आड़े हाथ लिया। स्वामी प्रसाद ने कहा, श्रीकांत त्यागी ने नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर ने मेरा नाम उछाला है। मेरा जनाधार बढ़ा हुआ है। भाजपा इस बात से घबराती है और इसी कारण से बार-बार मेरा नाम उछाला जा रहा है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि सचिवालय पास और श्रीकांत त्यागी से उनका कोई लेना देना नहीं है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार एक कांस्टेबल जैसा व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए अब नोएडा पुलिस कमिश्नर को मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *