एक दूजे के होंगे पहलवान बजरंग और संगीता फोगाट, शादी की रस्में शुरू ।।
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

एक दूजे के होंगे पहलवान बजरंग और संगीता फोगाट, शादी की रस्में शुरू ।।

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. संगीता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट की बेटी हैं. गीता-बबीता संगीता की बहनें हैं.दंगल गर्ल बबीता फोगाट की बहन संगीता बुधवार को सादे समारोह में बजरंग पूनिया के साथ सात नहीं, बल्कि आठ फेरे लेंगी. आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नाम का होगा.चरखी दादरी के गांव बलाली में शादी से पहले की रस्में निभाई जा रही हैं. 23 नवंबर को महिला संगीत और 24 नवंबर को मेहंदी की रस्में अदा की जाएंगी. कोरोना महामारी के चलते दोनों पहलवानों और उनके परिजनों ने सादगी से शादी करने का फैसला किया है.संगीता के पिता महावीर फोगाट का कहना है कि दोनों परिवारों ने सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि बारात में 20 लोग ही आएंगे.बजरंग पूनिया ओलंपिक 2020 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ओलंपिक खेल टल गए और उन्होंने शादी करने का फैसला किया.

2 Comments

  • At thhis time iit sounds lime Expression Engtine iss thee topp bloggjng
    platfortm out there right now. (from whgat I’ve read) Is thhat what you arre using oon yojr blog?

    my weeb page :: xmxxtube bokep

  • I’ve been surfiing online mre thazn three hours today, yyet
    I nevwr founbd aany intrresting artjcle liike yours. It
    iis pretty worth enough for me. In myy opinion, if
    aall webb owqners andd bloggerrs made ood contennt ass youu did, thee weeb wil
    bbe a lott mode useful tthan eever before. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *