मेरठ

पेंट्स व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता की माता का निधन

Spread the love
115 Views

भारत विकास परिषद के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन वी के गुप्ता की धर्म पत्नी, एवं उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की माता श्रीमती कुसुम गुप्ता का मंगलवार को सूरजकुंड पर दाह संस्कार किया गया। श्रीमती गुप्ता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पाटिल द्वारा भारत विकास परिषद के सर्वोच्च सम्मान विकास रत्न से सम्मानित हैं।

सूरज कुंड पर दाह संस्कार में विभिन्न प्रशासनिक, सामाजिक, शिक्षण संस्थाओं एवं विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जज एन ऐ जैदी, सुशील कुमार गौतम, संरक्षक उत्तर प्रदेश अधिकारी वाणिज्य कर संघ, भारत विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आलोक भटनागर, अजय अग्रवाल सचिव इस्माइल डिग्री कॉलेज, एस के कुमार पूर्व सदस्य पब्लिक सर्विस कमिशन, वी के त्यागी प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, कांति प्रसाद मुख्य अभियंता, आयकर एवं जी एस टी विभाग के अधिकारी, रोटरी क्लब मेरठ विराट, लॉयन क्लब मेरठ महान, मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, मेरठ महानगर पेंट्स व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण सहित उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी संजय गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, राज कुमार माहेश्वरी आदि शामिल रहे। मुखाग्नि उनके पुत्र राजीव गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *