संवाद फाउंडेशन का अन्न वितरण 47वें सप्ताह भी बदस्तूर जारी
मेरठ

संवाद फाउंडेशन का अन्न वितरण 47वें सप्ताह भी बदस्तूर जारी

Spread the love

मेरठ। संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 47वें हफ्ते का आयोजन संस्था सदस्य फिल्म अभिनेता गिरीश थापर और कबीर विश्नोई द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत संस्था ने मैट्रो प्लाजा चौराहे पर रिक्शा चालकों और श्रमिकों को बिस्कुटों के पैकेट व अन्न वितरित किया।

संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। संस्था अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने गिरीश थापर और कबीर विश्नोई का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सतपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डॉ. गौरव पाठक, संजय शर्मा, अंकुर दत्त, आदित्य शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डॉ. विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *