मेरठ

मोबाइल टावर से उपकरण चुराने के आरोप में पांच बदमाश गिरफ्तार

Spread the love
  • टावर के महंगे उपकरण  बेच देते हैं औने पौने दामों में
  • जिन कबाड़ियों को सामान बेचा उनकी भी तलाश जोरों पर
  • इसरार, ताविस व युसूफ अभी चल रहे हैं फरार,तलाश जारी

मेरठ। मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी कर कबाड़ियों को बेचने के आरोप में मेरठ पुलिस ने आज पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गये हैं। जिन कबाड़ियों को इन्हें बेचा गया है उनकी भी तलाश की जा रही है। आज गिरफ्तार किये गये बदमाशों में  विकास प्रजापति निवासी ग्राम माघपुर बिजनौर, हाल पता केपी 10 गंगानगर थाना गंगानगर मेरठ । अर्जुन कश्यप निवासी एल 655 गंगानगर मेरठ, इकरामुद्दीन उर्फ इकराम निवासी जाकिर कालोनी मेरठ,  मानू त्यागी निवासी ग्राम कोल थाना खरखौदा मेरठ और आमिर निवासी लकीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल हैं। इस आशय की जानकारी आज एसपी अनित कुमार ने दी।

(विस्तार से देखें 👇

https://www.youtube.com/watch?v=_9ICJwRPChg

इसके अलावा  इसरार ग्राम सिसौली,  ताविस फतेउल्लापुर रोड लिसाडी गेट मेरठ  औऱ युसुफ  निवासी लकीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ  फरार बताये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *