BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

यमुना की सफाई 2025 तक, अगले चुनाव से पहले खुद डुबकी लगाऊंगा-केजरीवाल

Spread the love
100 Views

 

छठ पूजा के दौरान यमुना में उठे झागों की राजनीति को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई कर दी जायेगी। ओखला, रिठाला समेत कई जगहों पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा जो पहले से बने प्लांट है वह पुराने हिसाब से चल रहे हैं, उनकी टेक्नोलॉजी बदली जा रही है। ताकि पानी सीवर का साफ होकर निकले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नजफगढ़ ड्रेन, गाजीपुर ड्रेन की सफाई का काम शुरू हो गया है। गंदगी को लेकर इंडस्ट्री पर नकेल कसी जाएगी। इंडस्ट्रियल वेस्ट पर काम किया जाएगा और जो इंडस्ट्री वेस्ट नहीं भेजेगी उन इंडस्ट्री को बंद किया जाएगा। झुग्गी झोपड़ी की जितनी गंदगी है उसे भी सीवर में डाला जायेगा।

दिल्ली सीएम ने कहा कि यमुना साफ रहनी चाहिए, 70 साल लगे इतना गंदा होने में, ये तो एक दिन में ठीक नहीं होगा, अगले चुनाव से पहले साफ पानी में डुबकी लगवाऊंगा। मुख्यमंत्री ने अपनी कार्ययोजना के छह एक्शन प्वाइंट भी बताये। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली का जो सीवर है, वो अनट्रीटेड है उसे यमुना में गिरा दिया जाता है। पहला काम सीवर ट्रीटमेंट पर युद्ध स्तर पर काम करने का है। नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बना रहे हैं जो पुराने हैं उनकी कैपेसिटी बढा रहे है, पुराने वालों की टेक्नॉलाजी बदल रहे हैं। दूसरा – 4 गंदे नालों की सफाई वहीं पर होगी, कुछ को एसटीपी की तरफ डाइवर्ट किया जायेगा। तीसरा- इंडस्ट्रियल वेस्ट की सफाई कागजों में होती है। नाले में गंदगी डाल दी जाती है, इस पर नकेल कसी जायेगी। चौथा- जितने झुग्गी झोपडी कॉम्लेक्स हैं उनकी टॉयलेट की गंदगी है उसे नालियों में बहा दिया जाता है। जनसुविधा केंद्र की गंदगी को सीवर से अटैच किया जाएगा। पांचवा- आपके घर तक के सीवर तक कनेक्शन खुद लगा देंगे। चार्ज बहुत कम कर दिए हैं। कई लोगों ने सीवर के कनेक्शन नहीं ले रखे, उन्हें अब इसका लाभ दिया जायेगा। छठा- सीवर नेटवर्क की डिसिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। 2025 तक यमुना साफ कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *