ताजमहल में शिवलिंग रखकर किया जलाभिषेक
BREAKING आगरा उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

ताजमहल में शिवलिंग रखकर किया जलाभिषेक

Spread the love
23 Views

ताजमहल में एक महिला ने शिवलिंग रखकर गंगाजल से जलाभिषेक किया। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने विधि विधान से बैठकर मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद बम बम भोले जय शिव शंकर का उदघोष भी किया। इससे वहां ताजमहल की सुरक्षा में तैनात जवानों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि इससे पूर्व भी मीरा ठाकुर ताजमहल के भीतर इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम दे चुकी हैं। आज सुबह करीब दस  बजे वहां गंगाजल की बोतल व पूजा सामग्री लेकर ताजमहल पहुंची थी।  ताजमहल के अंदर उन्होंने शिवलिंग को रखा और महाकुंभ से लाए गंगाजल से जलाभिषेक किया।

बता दें कि पांच अगस्त 2024 को सावन सोमवार को मीरा ने ताजमहल के मुख्य गुंबद के ऊपर जल चढ़ाया था। भगवा कपड़ा भी लहराया। तब CISF के जवानों ने मीरा को दौड़ाकर पकड़ा था।

इस घटना से एक सप्ताह पूर्व मीरा कासगंज के सोरो से कांवड़ लेकर पहुंची थीं। मगर, पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर ही रोक दिया था। दो घंटे तक गेट पर खड़ी थीं। इसके बाद प्रशासन ने जल को राजेश्वर मंदिर पर चढ़वा दिया था। मीरा ने कुछ गंगाजल बचा लिया था। उसी गंगा जल से पांच अगस्त को ताजमहल में जलाभिषेक किया था।

26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी पर मीरा राठौर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भ गृह में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही थीं। तब पुलिस ने उन्हें फरह टोल पर रोक लिया था। फिर वह अपने साथियों विपिन राठौर और राहुल सिंह के साथ टोल पर ही धरने पर बैठ गईं थीं। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद वह चली गईं थीं।

28 जनवरी 2025 को अखिल भारत हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर उर्स के विरोध में भगवा झंडा लेकर ताजमहल पहुंच गईं थीं। पश्चिमी गेट को जाने वाले रास्ते पर आरके फोटो बैरियर पर भगवा झंडा फहराकर शाहजहां के उर्स का विरोध किया था। तब पुलिस ने वहीं मीरा को पकड़ लिया था।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/