कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हरिद्वार में कुंभ के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे. इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने दावा किया था कि कुंभ में तीन प्रमुख दिनों में 49 लाख लोगों ने हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर गंगा स्नान किया था. सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया था कि 12-14 अप्रैल के दौरान तीन दिनों में कुल 49 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया था. वहीं, अब राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विस्तृत समीक्षा के बाद आंकलन किया है कि उपस्थिति का आंकड़ा लगभग 70% कम था. एक अनुमान के मुताबिक, इन तीन दिनों में 15 लाख लोगों ने ही डुबकी लगाई था. गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कुंभ के आयोजन को ‘गलती’ करार दिया था , इस बारे में कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि 12 अप्रैल को केवल 21 लाख लोगों की भीड़ थी. 13 अप्रैल को करीब 3 लाख और 14 अप्रैल को करीब 12 लाख लोगों की भीड़ थी. ये आंकड़ा सरकार की तरफ से पहले दिए आंकड़े से काफी कम है. दरअसल, अप्रैल में कहा गया था कि 12 अप्रैल को 31 लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया. जबकि 13 अप्रैल को साढ़े 4 लाख और 14 अप्रैल को 13.5 लाख लोगों ने डुबकी लगाई. इस तरह से इन तीन दिनों में 49 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

