आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में हुई मारपीट केस में दिल्ली पुलिस आरोपी बिभव कुमार को मंगलवार 21 मई को मुंबई ले गई। पुलिस का कहना है कि बिभव ने आईफोन फॉर्मेट करने से पहले उसका डेटा मुंबई में किसी व्यक्ति या डिवाइस को ट्रांसफर कर दिया था। उसी डेटा को हासिल करना है।
वहीं, मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

