दोहरा हत्याकांड-एक बालक का शव बरामद, मां समेत छह गिरफ्तार
मेरठ के खैरनगर में दो सगे बच्चों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में ही बड़ा पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बच्चों की मां निशा , उसके प्रेमी सऊद फैजी समेत छह लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण दिया गया। निशा को दौलत चाहिये थी और अपनी पत्नी छोड़ चुके सऊद को प्यार, लिहाजा बड़ी प्लानिंग करते हुए बच्चों को रास्ते से हटा दिया गया। जादू टोना करने में माहिर निशा ने अपनी पड़ोसियों को इस कांड में यह कहते हुए मिला लिया था कि यदि साथ न दिया तो उनके बच्चों के साथ अनर्थ हो जायेगा।
विस्तार से देखिये 👇
https://www.youtube.com/watch?v=3ZupoRkRokQ
इससे पूर्व पुलिस ने सऊद के घर पर छापा मारकर तलाशी ली तो आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। वहां से एक ब्रीफकेस बरामद हुआ जिसमें नोटों की गडियां भरी हुई थी। बंडल देखे तो और बड़ा आश्चर्य इस बात को लेकर हुआ है कि बंडल के ऊपर व नीचे पांच सौ के नोट लगे हुए थे जबकि बीच में रद्दी काटकर नोटों की तरह लगाई गई थी। बताया गया कि इस हत्याकांड को दबाने की एवज में यह रकम निशा के पति शाहिद बेग को दी जानी थी।

दरअसल, करीब चार साल पहले पूर्व पार्षद सउद के संपर्क में आयी महिला का नाम निशा है। निशा का पति शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करता है। दोनों के दो बच्चे थे। 10 वर्षीय मेराब और छह साल की कोनेन। दोनों सेंट जोंस स्कूल में पढ़ते थे। यह परिवार खैरनगर गूलर वाली गली में रहता है। बुधवार की शाम निशा ने अपने पति को फोन पर सूचित किया कि दोनों बच्चे मिल नहीं रहे हैं। संभवत उनका अपहरण हो गया है। पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले व काल डिटेल की भी जांच की।

जांच में पाया गया कि निशा व पूर्व पार्षद सऊद बराबर संपर्क में हैं। दोनों से पूछताछ हुई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। निशा ने पुलिस को बताया कि पूर्व पार्षद सऊद ने अपनी पत्नी छोड़ रखी है। वह मां, बाप का इकलौता बेटा है। उसके पास काफी दौलत थी। मुझे दौलत चाहिए थी और सऊद को प्यार। इसके बाद दोनों नजदीक आ गये। पहले उन्होंने दोनों बच्चों को बेड के भीतर बंद कर दिया। कुछ समय बाद निकाल कर देखा तो दोनों मरणासन्न हो चुके थे। इस पर उन्होंने नशीले इंजेक्शन लगा और गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी। दोनों के शव नहर में डाल दिये गये।
खासी मशक्कत के बाद मेराब का शव बरामद हो गया है जबकि कोनेन की तलाश अभी जारी है। दोनों के ही शव गंग नहर में डाले गये हैं। शुक्रवार को जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, प्रेमिका निशा के अलावा साद, आरिफ, मुशर्रत व कोसर शामिल हैं। हत्या त्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी पीयूष सिंह ने यह जानकारी दी।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/
2 Comments
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/en/register-person?ref=JHQQKNKN
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?