25 गज जमीन के लिये मेरठ में चाचा को मार डाला
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

25 गज जमीन के लिये मेरठ में चाचा को मार डाला

Spread the love
  • 25 गज पैतृक जमीन के विवाद में गोली मारी
  • हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद
  • भागते भतीजे सुबहान ने भीड़ पर भी ताना अस्लाह
  • पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी
  • हिरासत में भी बेखौफ देखे दोनों हत्यारे
  • दर्द या पुलिस का खौफ नजर नहीं आया चेहरे पर
  • कहा-दस लाख की सुपारी दे रही थी चाचा असलम ने

25 गज पैतृक जमीन के विवाद में आज सुबह मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में असलम नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को भतीजे व उसके दोस्त ने बेखौफ तरीके से भरे बाजार के बीच की। इस हत्या के बाद भागते भतीजे सुबहान ने भीड़ पर भी हथियार तानते हुए गोली मारने की धमकी दी।

https://youtu.be/iZGN27Jowjs

बाद में वह बाइक पर सवार होकर भाग निकला। इस वारदात के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी। बताया गया है कि अस्लाह की बरामदगी के दौरान दोनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।  जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली जा लगी।

 

मृतक असलम। फोटो फाइल
मृतक असलम। फोटो फाइल

 

मारे गये व्यक्ति का नाम असलम है और वह अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। वारदात सुबह 7.41 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में हुई। गिरफ्तार किये गये बदमाशों के नाम सुबहान व शादान है। सुबहान असलम का भतीजा है जबकि शादान उसका दोस्त। गोली मारने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

एनकाउंटर के बाद फर्स्ट बाइट.टीवी से वार्ता करते हुए बेखौफ सुबहान ने दावा है कि असलम ने दस लाख में उसकी सुपारी दे रखी थी। यह हत्या पच्चीस गज जमीन को लेकर की गई।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/