2023 में होंगे अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के दर्शन, 2025 में तैयार हो जाएगा पूरा परिसर
BREAKING उत्तर प्रदेश

2023 में होंगे अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के दर्शन, 2025 में तैयार हो जाएगा पूरा परिसर

60 Views

 

2025 तक राम मंदिर हो जायेगा पूरी तरह तैयार

2023 में नवनिर्मित मंदिर के खुल जायेंगे द्वार

2025 तक 70 एकड़ भूमि हो जायेगी पूर्णत विकसित

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि 2025 में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जायेगा जबकि 2023 तक नवनिर्मित मंदिर के द्वार खुल जायेंगे और आम नागरिक राम लला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट की तरफ से दी गई यह जानकारी निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिये बड़ी खबर हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट की अयोध्या में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 2025 में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। सारा परिसर सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है इसलिए मंदिर के जो अतिरिक्त भाग हैं उसका निर्माण कार्य और मंदिर के निर्माण कार्य में बाधा न पहुंचे इसके लिए एक मोटी-मोटी रूपरेखा बनी है। 2023 तक हम दर्शनार्थियों के लिए दर्शन शुरू कर देंगे लेकिन 2025 खत्म होते होते संपूर्ण 70 एकड़ परिसर परिपूर्ण ढंग से विकसित हो जाएगा।

ट्रस्ट महासचिव की बातों का सीधा सा अर्थ यह निकाला जा रहा है कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर के अलावा और कौन-कौन से निर्माण होने हैं, अध्यात्म और श्रद्धा से लवरेज दर्शनार्थियों को अयोध्या और राम मंदिर परिसर में क्या-क्या दिखेगा उन सभी परिकल्पनाओं को साकार रूप दे दिया जाएगा। यानि रामलला के भक्त 2023 में अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे। वहीं 2025 समाप्त होते-होते पूरे राम मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *