1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक घोषित किए जाने की मांग के मामले में 94 साल की महिमा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकार को नोटिस जारी किया गया है. लेकिन इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका में 18 दिसंबर तक सुधार करने को कहा है. याचिकाकर्ता के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले की संविधान पीठ में सुनवाई की जानी चाहिए. साल्वे ने कहा कि ये महत्वपूर्ण मामला है. हम शाह आयोग की रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए कहते हैं कि आपातकाल की घोषणा सत्ता और संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग था. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि इस मामले के अन्य पहलुओं के अलावा उचित संदर्भ में यह देखना भी महत्वपूर्ण है कि अगर इस तरह की स्थिति हर बार उठती है तो क्या अदालत इसे सुन सकती है और आदेश जारी कर सकती है? यानी मूल घटना के साथ ये देखना होगा कि 45 साल बाद ऐसा किया जा सकता है या नहीं?सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय किशन कौल ने टिप्पणी की कि इस मुद्दे को उठाने में 45 साल लग गए..? इस पर साल्वे ने कहा कि यह मुद्दा बहु दूरगामी है. 1975 में आपातकाल के नाम पर 19 महीने तक सत्ता का खुल कर दुरुपयोग होता रहा. याचिकाकर्ता 94 साल की वीरा सरीन ने कोर्ट को बताया था कि 1975 में आपातकाल के नाम पर उनके पति को कैसे प्रताड़ित किया गया था ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


