होटल उद्यमी व भाजपा नेता रमेश ढींगरा पंचतत्व में विलीन
- देवपुरी निवासी से निकली अंतिम यात्रा
- फूलों से सजे वाहन में ले जाया गया पार्थिव शरीर
- ज्येष्ठ पुत्र ने दी उन्हें मुखाग्नि
- आबूलेन व कई जगह व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी
- होटल राजमहल भी ले जायी गई अंतिम यात्रा
- कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं रमेश ढींगरा
अंतिम दर्शन को उमड़े शहरवासी,भारी भीड़ जुटीहोटल उद्यमी, मेरठ शहर के प्रमुख समाजसेवी व भाजपा नेता रमेश ढींगरा की अंतिम यात्रा में आज बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत की। फूल मालाओं से सजे वाहन में उनके पार्थिव शरीर को उनके देवपुरी निवास से सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया था। यहां उनके ज्येष्ठ पुत्र हिमांशु ढींगरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। रमेश ढींगरा पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उनका इलाज गुरूग्राम में चल रहा था। गुरूग्राम के हॉस्पिटल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
पंजाबी संगठन के अध्यक्ष रहे रमेश ढींगरा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। शुक्रवार की पूर्वाह्न देवपुरी स्थित उनके निवास स्थान से फूलों से सजे वाहन से उनकी अंतिम यात्रा निकली। शहर की प्रमुख सड़कों व औघड़नाथ मंदिर होते हुए अंतिम यात्रा आबूलेन स्थित होटल राजमहल पहुंची। यहां व्यापारियों ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजली अर्पित की।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/