सर्दी-बारिश में ठिठुर रहा किसान, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, अब कुछ देखने को शेष नहीं: राहुल ।।
BREAKING देश-विदेश

सर्दी-बारिश में ठिठुर रहा किसान, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, अब कुछ देखने को शेष नहीं: राहुल ।।

Spread the love

कृषि कानून के मसले पर किसानों और सरकार के बीच समझौता अभी तक नहीं हुआ है. सोमवार को एक बार फिर बातचीत होनी है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मसले पर सरकार को घेरा है, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बारिश और ठंड के बीच किसान सड़कों पर बैठा है और सरकार को कोई चिंता नहीं है । राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कविता के रूप में लिखा, ‘सर्दी की भीषण बारिश में, टेंट की टपकती छत के नीचे, जो बैठे हैं सिकुड़-ठिठुर कर, वो निडर किसान अपने ही हैं, ग़ैर नहीं, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, अब कुछ और देखने को शेष नहीं, #KisanNahiToDeshNahi’. ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *