लाकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे, योगी सरकार ने दी राहत
BREAKING उत्तर प्रदेश

लाकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे, योगी सरकार ने दी राहत

Spread the love

 

लखनऊ।  लाकडाउन के दौरान जिन व्यापारियों के खिलाफ प्रतिष्ठान खोलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उनके लिये खुशखबरी है। योगी सरकार प्रदेश के व्यापारियों को राहत देने जा रही है। दर्ज मुकदमे वापस लेने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बारे में कानून मंत्रालय ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कोविड 19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में पुलिस और कचहरी की दौड़ यूपी के लोगों को नहीं लगानी होगी।

व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों के साथ ही अन्य लोगों से भी कोविड और लॉकडाउन से जुड़े मामले हटाए जाएंगे। कानून मंत्रालय ने इस बारे में प्रमुख सचिव को दिशा निर्देश जारी करते हुए प्रदेश भर में दर्ज मुकदमों का ब्योरा जुटाने को कहा है। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को इसके निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *