BREAKING देश-विदेश

रूपये की कीमत में गिरावट, एक डॅालर 77.24 रु का हुआ

Spread the love

बीते दिवस रिकार्ड गिरावट के बाद आज रूपये की कीमत में मामूली सुधार देखने में आया है। मंगलवार को डॅालर के मुकाबले रूपया बीस पैसे की तेजी के साथ 77.24 रुपये प्रति डॅालर आ गया है। शेयर बाजार में अच्छी तेजी के चलते रूपये के कारोबार पर भी असर पड़ा है। रूपये की कीमत में इस गिरावट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरते हुए तंज किया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सलाह दी है कि वह मीडिया की हैडिंग को मैनेज करने की बजाय देश की इकोनॅामी को मैनेज करें।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1523630567706685440

दरअसल, बीते दिवस के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे कमजोर होकर 77.50 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। हालांकि आज इसमें कुछ सुधार देखा जा रहा है। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.52 रुपये के सबसे निचले स्तर पर आ गया था और इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान इसमें 62 पैसे की जबरदस्त गिरावट आई। कल के सत्र के आधार पर बीते 2 कारोबारी सत्रों में रुपया 115 पैसे कमजोर हुआ है।

बता दें कि रुपया इस समय ग्लोबल चिंताओं के साथ साथ घरेलू कारणों से भी गिर रहा है। शेयर बाजारों में गिरावट तो इसके पीछे है ही, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के ग्लोबल रुझान के बीच विदेशी फंडों की ओर से बिकवाली जारी रहने से भी रुपये पर दबाव आया है। कच्चा तेल महंगा होने और अन्य करेंसी के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपया कमजोरी के दायरे में दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *