BREAKING राष्ट्रीय

रायपुर में टेस्टिंग के दौरान हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट व को पायलट की मौत

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे टेस्टिंग के दौरान छत्तीसगढ़ शासन का हेलीकाप्टर लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। माना एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर क्रैश की यह पहली घटना है।

गुरुवार को टेस्टिंग के दौरान हेलीकाप्टर पर सीनियर पायलट एपी श्रीवास्तव और को-पायलट गोपालकृष्ण पांडा सवार थे। रात करीब नौ बजे लैंडिंग के दौरान जोरदार धमाके के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों को किसी तरह घायल अवस्था में बाहर निकाला। उन्होंने उपचार के लिये रामकृष्ण केयर अस्पताल भर्ती भी कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *