उत्तर प्रदेश

राज्य रानी एक्सप्रेस पर एक बार फिर लगा ब्रेक

Spread the love

लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी समेत आठ ट्रेने निरस्त कर दी गई हैं। लखनऊ से मेरठ आने वाली ट्रेन संक्या 22453 को 21 मई तक के लिये निरस्त किया गया है। वहीं मेरठ से इस ट्रेन का संचालन 23 मई से होगा। कोयले की ढुलाई के लिये माल गाडियों की संख्या पर्याप्त न होने के कारण ये ट्रेन निरस्त की गई हैं। पिछले दिनों भी राज्यरानी का संचालन निरस्त किया गया ता, नौ मई को ही इसका संचालन दोबारा से शुरू किया गया था।

एक बार फिर अचानक ट्रेन का संचालन निरस्त करने से यात्रियों को खासी असुविधा का सामना कर पड़ रहा है। काठगोदाम मुरादाबाद, रोजा प्रयागराज, बरेली प्रयाग राज ट्रेनों को भी उक्त अवधि के लिए निरस्त किया गया है। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढने से बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। थर्मल पावर प्‍लांट के लिए कोयले की मांग भी बढी हैा माल गाडियों को कोयले की आपूर्ति में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *