राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद के नाम किया
BREAKING स्पोर्ट्स

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद के नाम किया

Spread the love
161 Views

 

जनभावनाओं के चलते किया यह बदलाव-मोदी

अनेक लोगों ने किया था आग्राह-मोदी

 

नई दिल्ली। खेल क्षेत्र में दिये जाने वाले सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस अवार्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा है, ”देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है. जय हिंद.”।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *