यूपी के तीन आईएएस व चौदह पीसीएस अफसर स्थानान्तरित
तबादलों के दौर में यूपी में सोमवार सुबह तीन आईएएस व चौदह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिये गये। कई जिलों के डीएम व पुलिस कप्तान भी बदलने की कवायद चल रही है।
नमामि गंगे के एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी व सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया गया है। एसडीएम विनय गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव व ओएसडी प्रयागराज प्राधिकरण अभिनव रंजन श्रीवास्तव को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतकबीरनगर पद पर नई तैनाती दी गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संत कबीर नगर मनोज सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी के पद पर तैनाती किया गया है। शामली में एसडीएम विशु राजा व गाजियाबाद में एसडीएम हिमांशु वर्मा को ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाया गया है। एसडीएम बाराबंकी प्रिया सिंह को ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण पद पर नियुक्ति दी गई है। एडीएम न्यायिक रामपुर राजनारायण को उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर, सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ अमरेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, एसडीएम हरदोई राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी अमित कुमार राठौर को सीआरओ मऊ व अभय कुमार पांडेय सीआरओ मऊ को अपर आयुक्त मिर्जापुर बनाया गया है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


3 Comments
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/pt-BR/register?ref=GJY4VW8W
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF