मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर आई है. इसी हफ्ते केंद्र की सत्ता पर काबिज नरेंद्र मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है. कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. ऐसे में अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में यूपी के कई चेहरों को खास जगह दी जा सकती है । मोदी 2.0 सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से 3 से 4 मंत्रियों को जगह मिल सकती है. उत्तर प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. छोटे दलों को साधने की कवायद के तौर पर अनुप्रिया पटेल को मंत्रीपद दिया जा सकता है. बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं और वर्तमान में 53 मंत्री हैं. यानि 28 मंत्रियों को और जोड़ा जा सकता है । खबरों के मुताबिक सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे. माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी. इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

