मेरठ में 100 वर्षीय वृद्धा से रेप और उसकी हत्या के मामले में न्यायालय ने युवक को दोषी पाया है. तीन वर्ष की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को 25 हजार अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 2017 में हुई इस घटना में परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर दबोचने के बाद पुलिस को सौंपा था । मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में 2017 में 100 साल की वृद्धा के साथ रेप किया था. परिजनों ने आरोपी पड़ोसी युवक अंकित पूनिया को मौके पर दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. इस मामले में वृद्धा के पोते ने एफआईआर दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है घटना के वक्त आरोपी की उम्र 28 साल थी । पुलिस हिरासत में आये आरोपी ने वृद्धा के साथ रेप की घटना को स्वीकार किया. उसने बताया कि रेप के बाद वृद्धा की पिटाई भी की. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया । उधर परिजनों द्वारा वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद से ये मामला मेरठ के विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी की कोर्ट में विचाराधीन था. हाल ही में कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


