कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद अब अलग अलग तरीके के फंगस लोगों को अपनी चपेट में लेता हुआ दिखाई दे रहा है । ब्लैक फंगस के साथ-साथ दूसरे फंगस भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं । एक ऐसा ही पीले फंगस का मरीज मेरठ में सामने आया है जिसके सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और स्वास्थ विभाग में उस मरीज के सैंपल लेकर आगे की जांच कराने के लिए उसे लैब में भेज दिया है । दरअसल , कोरोना वायरस अपनी दूसरी लहर में देशभर में लाखों लोगों को संक्रमित कर हजारों लोगों की जान लील चुका है और अब कोरोना के बाद अलग-अलग तरीके का फंगस लोगों को अपना शिकार बना रहा है जिससे मेरठ में अब तक 15 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है जबकि पीले फंगस का पहला मरीज मेरठ में सामने आया है । पीले फंगस का पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । स्वास्थ विभाग की टीम ने इस मरीज के सैंपल लेकर उसे आगे की जांच के लिए लैब में भेज दिया है । वहीं सीएमओ मेरठ का कहना है कि मेरे मेडिकल कॉलेज में कोविड और एंटी कोविड मरीजों के अलग-अलग वार्ड बना दिए गए हैं जिनका गहनता से उपचार किया जा रहा है । साथ ही सीएमओ का कहना है कि ब्लैक फंगस की दवाई अब बाजार में आराम से मिल रही है । सीएमओ मेरठ ने बताया कि अब मेरठ में 101 ब्लैक फंगस के एक्टिव केस मौजूद है ।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

