मेरठ में पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर लात घुसा चले। सड़क पर दो कारों में मामूली भिड़ंत के बाद कार सवार आपस में भिढ़ गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। और मौके पर खड़े पुलिसकर्मी पहले तो तमाशबीन बने रहे ।लेकिन जैसे ही मामला ज्यादा बढ़ गया तो फिर पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव भी कराया और बिना कार्रवाई के ही कानून अपने हाथ में लेने वाले आरोपियों को जाने दिया , आपको बता दे की मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कमिश्नर चौराहे का है। जहां आमने सामने से आ रही दो कार टकरा गई। जिसके बाद कार सवारों ने अपना आपा खो दिया और आपस में जमकर मारपीट की। एक पक्ष की कार में कुछ महिलाएं भी सवार थी बीच-बचाव के दौरान महिलाओं को भी चोटें आई । तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि किस तरह से भी चौराहे पर पुलिस के सामने कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। दो पक्ष आपस में भिड गए। मामला जब ज्यादा बढ़ गया तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराने में जुट गए और फिर बिना कार्रवाई के ही कानून अपने हाथ में लेने वाले आरोपियों को पुलिस कर्मियों ने जाने दिया। आपको बता दें कि इस चौराहे पर सभी वीवीआइपी ऑफिस हैं जिसके चलते सुरक्षा हमेशा यहां चाक चौबंद रहती है। लेकिन उसके बावजूद लोग कानून अपने हाथ में लेने का दुस्साहस करते हैं। और ऐसे में अगर कार्यवाही भी ना हो तो यह साहब नियम कानून को तोड़ने पर आमादा हो जाता है।
Recent Posts
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के शिव चौक पर अज्ञात शव
Spread the love मेरठ: मेरठ में थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्त
- August 5, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


