सरधना थाना क्षेत्र में देर रात एक ड्राइवर ने अपने ट्रक में ही गोली मारकर खुदकुशी मिल कर ली। आधी रात को ड्राइवर का शव ट्रक में बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव के पास ही तमंचा भी बरामद हुआ है। वहीं, चर्चा है कि मौत से पहले युवक ने अपना एक वीडियो भी बनाया है। हालांकि, अभी पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है । जानकारी के मुताबिक देर रात गश्त करते समय पुलिस को मेरठ रोड स्थित हीरो शोरूम के सामने एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को चेेक किया तो उसमें एक युवक की खून से लथपथ शव पड़ा था। शव के पास ही पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सरूरपुर के करनावल गांव निवासी दीपक पुत्र मांगेराम के रूप में हुई है। दीपक ट्रक चालक था। मृतक का मोबाइल और अन्य सामान भी ट्रक में ही बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, चर्चा है कि मृतक के मोबाइल में पुलिस को खुदकुशी से पहले मृतक द्वारा बनाई गई एक वीडियो भी मिली है। हालांकि, अभी पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


