कृषि कानूनों के बारे में भ्रम दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मेरठ में किसान प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची। भाजपा किसान सम्मेलन में स्मृति ईरानी के मुख्य निशाने पर कांग्रेस रही। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित विधायक भी मौजूद रहे । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किसानों को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर बोला हमलासम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि संसद में मिर्च हरी होती है या लाल, राहुल गांधी यह तय नहीं कर पाते। उन्हें खेती-किसानी की जानकारी कैसी है, यह किसान भाई समझ सकते हैं । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्षी नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि राहुल गांधी क्या किसान हैं? सोनिया गांधी क्या किसान हैं ? इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी में किसानों की क्या दुर्दशा रही और 50 साल तक एक ही परिवार वहां पर राज करता रहा लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। सम्मेलन में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और हापुड़ के किसानों को आमंत्रित किया गया । 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि विश्वविद्यालय आए थे और उन्होंने कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के लिए विपक्ष का आड़े हाथ लिया था। इसके बाद किसान सम्मेलन शुरू हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और दादरी (गौतमबुद्धनगर) में सम्मेलन हो चुके हैं। मेरठ में आखिरी सम्मेलन है ।।
Recent Posts
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के शिव चौक पर अज्ञात शव
Spread the love मेरठ: मेरठ में थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्त
- August 5, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


