इससे तो बेहतर होगा कि मैं जहर का इंजेक्शन लगा कर मर जाऊं…मुझे पिछले एक महीने से आपने मैंटली टार्चर कर रखा है। …मेरी वीडियो बनाकर क्या साबित करना चाह रही हो आप। यह लो मैं अपनी चुन्नी से ही अपना गला घोट लेती हूं.। साथियों ने किसी तरह उसे रोका। यह मर्म किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जाबांज पुलिस की एक महिला दरोगा का है। रोते बिलखते और भीषण गर्मी के कारण बेहाल महिला दरोगा ने मेंटली टार्चर जैसे ये गंभीर आऱोप लगाये हैं मेरठ महिला थाने की प्रभारी संध्या सिंह पर। बता दें कि महिला थाना हमेशा से ही विवादों के घेरे में रहा है। संध्या सिंह लंबे समय से महिला थाने की प्रभारी हैं । पुलिस का यह तमाशा आज दोपहर मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित पुलिस चौकी पर हुआ। जिसने देखा वह रूक गया। देख रहा था कि उत्पीड़न सिर्फ उनका ही नहीं होता, पुलिस विभाग में कार्यरत लोगों का भी होता है। बताया गया है कि महिला थाने में तैनात महिला दरोगा अलका चौधरी ड्यूटी के लिये जा रही थी कि पुलिस चौकी के निकट स्कूटी से गिरते गिरते बची। दरोगा को चक्कर आ रहे थे। यहां अलका ने रोते हुए अपने किसी परिचित को फोन किया। इस दौरान महिला दरोगा को यह कहते सुना गया कि इससे बेहतर होगा कि वह जहर का इंजेक्शन लगा कर मर जाये । सूचना पाकर वहां महिला थाना प्रभारी संध्या सिंंह भी पहुंच गयी लेकिन थाना प्रभारी ने अपनी दरोगा की तबीयत पूछना गंवारा नहीं किया। गाड़ी में ही बैठकर थाना प्रभारी ने जब महिला दरोगा की वीडियो बनानी शुरू की तो दरोगा ने अपनी चुन्नी गले में यह डाल कर फंदा लगा लिया कि वह अपना गला घोट रही है । इस बारे में महिला थाना प्रभारी संध्या सिंह ने बताया कि अलका चौधरी ड्यूटी पर जा रही थी, उनकी तबीयत खराब थी, रास्ते में चक्कर आया है, बाकी इस घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दे दी गई है। उनसे मालूम किया जा सकता है ।।
Recent Posts
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


