कोरोना काल में सरकार के द्वारा बनाए गए कोविड -19 के नियमों को ताक पर रख एक दूल्हा घोड़ी चढ़ गया । सड़क पर बैंड बाजे से सूरज की बारात जा रही थी । बरात में कोविड 19 के नियमो की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी । दूल्हे से लेकर बराती और रिश्तेदारों में ना कहीं सोशल डिस्टेंसिंग दिखी और ना ही किसी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था । कोरोना काल मे जहां लोगों पर कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है वहीं कोरोना काल मे इस बारात में डांस करते दूल्हे के दोस्त मानो कोरोनो के खौफ को भूल चुके थे और बग्गी पर नोट उड़ा रहे थे । दोस्त और रिश्तेदार सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रखकर बारात में मौजूद सभी लोगों की जानों को जोखिम में डालने वाली ये बारात मेरठ के मवाना में देखने को मिली । उत्तर प्रदेश सरकार लोगों को लगातार सचेत कर रही है कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करें लेकिन इस बारात में ना तो दो ग़ज़ की दूरी देखने को मिली और ना ही मास्क और ना ही बराती कोविड-19 को लेकर गंभीर दिखे । एसडीएम मवाना को पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने को कहा । एसडीएम मवाना का कहना है कि कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है कहीं कोई लापरवाही दिखी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
Recent Posts
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा