उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ का अलग से दंगा नियंत्रण दल तैयार

Spread the love

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के विशेष दंगा नियंत्रण दल का प्रशिक्षण आज पूरा हो गया। इस प्रशिक्षण का समापन अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, व पुलिस उपमहानिरीक्षक RAPO के तत्वाधान में हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान दंगा नियंत्रण, दंगा उपकरण, आंसू गैस, टीयर गैस गन की ट्रेनिंग दी गयी। टीम को दंगा नियंत्रण के तरीके जैसे लाठी ड्रील, बलवा ड्रील इत्यादि के साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरण जैसेः- एन्टी रायट गन, गैस गन, मल्टी बैरल लांचर वजा इत्यादि को चलाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह दल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार काम करेगा और एक्शन करने के लिए जनपद मेरठ में किसी स्थान पर तत्काल मूॅव करेगा। इस दल की व्यवस्था अलग से पुलिस लाईन में की गयी है। यह दल कमाण्डों फोर्स की तरह काम करेगा एवं सूचना प्राप्त होने पर कुछ की समय पर घटना स्थल पर पहुॅचेगा, सभी दल के सभी सदस्यों को दंगा नियंत्रण उपकरण जैसेः-एन्टी रायट गन, गैस गन, मल्टी बैरल लांचर वजा इत्यादि उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *