नए साल के मौके पर रेव पार्टी करने की तैयारी कर रहे एक इवेंट ऑर्गनाइजर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने इस शख्स के पास से बड़ी मात्रा में हशीश और गांजा जब्त किया है । नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आरोपी नए साल से पहले एक रेव पार्टी का आयोजन करने जा रहा है, इसके लिए उसने बड़ी मात्रा में ड्रग्स का इंतजाम किया है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठाणे के वागले एस्टेट लोकेलिटी पर मुलुंड चेक नाका के नजदीक नारकोटिक्स ब्यूरो ने जाल बिछाया और इस शख्स को गिरफ्तार किया । इस मामले में आरोपी की पहचान अशरफ मुस्तफा शाह के रूप में हुई है. खुफिया सूत्रों ने एनसीबी को इस शख्स का जो हुलिया बताया था, उसी के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हुई है. एनसीबी की टीम ने जब नशे के इस सौदागर की तलाशी ली तो इसके पास 4 किलोग्राम हशीश मिला । एनसीबी की टीम ने अशरफ मुस्तफा ने कड़ाई से पूछताछ की, इसके अलावा एक टीम ने इसी क्षेत्र में स्थित इस व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो यहां से 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि अशरफ मुस्तफा शाह नए साल पर रेव पार्टी आयोजित करने वाला था और इसी पार्टी में वह इन ड्रग्स को खपाने वाला था. जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि कई युवाओं ने इस पार्टी के लिए बुकिंग कर रखी थी. एनसीबी को जानकारी मिली है शाह ने ड्रग्स की इस खेप को जम्मू-कश्मीर से मंगवाया था ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

