मुंबई में डूबा ‘बार्ज P305’ जहाज, 171 लोगों का पता नहीं, भारी तबाही
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

मुंबई में डूबा ‘बार्ज P305’ जहाज, 171 लोगों का पता नहीं, भारी तबाही

Spread the love
149 Views

 

-गुजरात में अब तक 4 लोगों की मौत

-चक्रवाती तूफान में कई इमारत जमीदोज

-कई मकानों की छत उड़ कर दूर जा गिरी

-रेस्क्यू अभियान की रफ्तार ऊंची लहरों व तेज हवा ने रोकी

-जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे, 146 को बचाया जा सका

-दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा सूरत एयरपोर्ट

 

मुंबई। चक्रवाती तूफान ताउते ने जान माल की खासी तबाही मचाई है। कहीं ईमारते गिर गयी हैं तो कहीं घरों की छत दूर जा गिरी। इतना ही नहीं, तूफान में फंसे जहाज बार्ज पी 305 के डूबने की खबर है। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 146 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि जहाज में सवार बाकी 171 लोगों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया गया है कि जिस वक्त तूफान मुंबई से गुजर रहा था उस वक्त यह जहाज उसमें फंस गया था। तब जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे।

जहाज को बचाने के लिए पहले से अलर्ट नौसेना ने पूरी कोशिश की। इसके लिए आईएनएस कोच्चि को रवाना किया गया लेकिन हालात बहुत प्रतिकूल थे। समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें और  तेज हवाएं चल रही थीं। बाद में आईएनएस कोलकाता ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *