
मां वैष्णो देवी मंदिर हादसे में ये लोग मारे गये
- 31 दिसम्बर की रात जुटी थी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- भीड़ काफी थी लेकिन निकलने का है एक ही रास्ता
- हादसे की जांच के लिये बनी उच्च स्तरीय कमेटी
- अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि, दावा इससे ज्यादा का
मां वैष्णो देवी मंदिर में नव वर्ष पर दर्शन करने गये 12 लोगों की बीती रात भगदड़ मचने से मौत हो गयी है। बारह में से अभी तक आठ लोगों की पहचान हो गये हैं। इनमें से चार गाजियाबाद, दो दिल्ली के रहने वाले हैं। घायल हुए पंद्रह लोगों में से चार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस हादसे में हरियाणा व जम्मू कश्मीर के एक एक श्रद्धालु भी शामिल हैं। इस पूरे हादसे की जांच के लिये एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है।
कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए 31 दिसम्बर को मां वैष्णो देवी मंदिर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना पहले से ही लगाई जा रही थी लेकिन उसे देखते हुए बोर्ड द्वारा माकूल इंतजाम नहीं किये गये। भीड़ लाखों में पहुंची और रास्ता एक ही होने के कारण यह हादसा हो गया। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मी द्वारा लाठी चार्ज करने के कारण यह भगदड़ मची है, इस आशय का एक वीडियो भी सामने आना बताया जा रहा है। प्रशासन व साइन बोर्ड ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि भले ही गई हो लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जिस तरह सामने आ रहे हैं उसमें इससे कही अधिक मौते होने का दावा किया जा रहा है। अभी तक जिन लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है उनमें ये लोग शामिल हैं।
1- श्वेता सिंह, उम्र-35
पति का नाम- विक्रांत सिंह
गाजियाबाद
2-डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र- 30
पिता का नाम- सत प्रकाश सिंह
गोरखपुर
3-वनीत कुमार, उम्र- 38
पिता का नाम- वीरमपाल सिंह
सहारनपुर
4-धरमवीर सिंह, उम्र-35
सहारनपुर
5-विनय कुमार, उम्र- 24
पिता का नाम- महेश चंद्र
भादेरपुर, दिल्ली
6-सोनू पांडेय, उम्र-24
पिता का नाम- नरिंदर पांडेय
भादेरपुर, दिल्ली
7-ममता, उम्र- 38
पति का नाम- सुरिंदर
बीरी झज्जर, हरियाणा
8- धीरज कुमार, उम्र- 26
पिता का नाम- तरलोक कुमार
राजौरी, जम्मू- कश्मीर
भगदड़ का शिकार हुए चार लोगों की पहचान अभी होना बाकी है। प्रशासन ने इसके लिये हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
01991-234804
01991-234053
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office रियासी कंट्रोल रूम room 01991245763/ 9419839557.
इस ताजे हालातों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व इंतजाम बढ़ाते हुए यात्रा फिर से शुरू कर दी है। अब भीड़ को नियंत्रित भी किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।