मथुरा में लगे सांसद हेमा मालिनी के लापता होने के पोस्टर, बताने वाले को इनाम
उत्तर प्रदेश खास खबर दिल्ली-एनसीआर

मथुरा में लगे सांसद हेमा मालिनी के लापता होने के पोस्टर, बताने वाले को इनाम

Spread the love

-कोरोना से जनता त्रस्त, जनप्रतिनिधियों में खौफ

-हर कोई जिम्मेदारी से  बच कर घर में छिपा बैठा है

-लापता सांसद का पता बताने पर उचित इनाम

मथुरा: कोरोना के कारण लोगों की को जान आफत में है ही जनप्रतिनिधियों की भी तलाश जारी है। आक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी व अभाव से त्रस्त मथुरा की जनता ने पोस्टर जारी कर दिये हैं। इन पोस्टर में क्षेत्रीय सांसद व फिल्मी कलाकार हेमा मालिनी के लापता होने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि लापता हेमा मालिनी का पता बताने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा।

समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि हेमा मालिनी हमारे मथुरा की सांसद हैं और वृंदावन में इनका निवास है। इस महामारी के दौरान हेमा को यहां होना चाहिए था, लेकिन वह लापता हैं। किसी को भी ऐसे समय में उनकी जरूरत पड़ सकती है। सांसद को बहुत से मरीज, उनके अभिभावक ढूंढ रहे हैं,  इसलिए यह पोस्टर लगाए गए हैं। समाजसेवी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सांसद हेमा मालिनी की जानकारी देगा, उसको हम उचित इनाम देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *