भोजपुरी गायक पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को उस वक्त करारा झटका लगा है जब भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस सीट पर फिल्मी कलाकार शत्रुघन सिन्हा चुनाव जीतते आये हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें साढ़े छह लाख से ज्यादा वोट मिले थे। पवन सिंह ने हालांकि इस सीट से चुनाव न लड़ने के पीछे का कारण सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच, राजनीतिक हलके में पहली ऐसा देखने में आ रहा है कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है वह या तो सूची जारी होने से पहले अथवा बाद में राजनीतिक संन्यास लेने की घोषणा कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी ऐसे लोगों में शुमार हैं।
हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने हाल ही में अपने लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस सूची में पार्टी ने195 लोगों के नाम सार्वजनिक किये है। भाजपा ने 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। सूची में 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट्स हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।
अब माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपनी दूसरी सूची भी जारी कर देगी। इन सब के बीच भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

इस पवन सिंह के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया करने से शत्रुघन सिन्हा से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि यह उनका व पार्टी का व्यक्तिगत निर्णय है, इस पर दखलअंदाजी करने वाले वह कौन हैं।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

